Free Fire 2026 First Elite Pass: नया इमोट, मेल बंडल और इवेंट्स का फुल रिव्यू

Published on:

Free Fire 2026 First Elite Pass

दोस्तों, Garena Free Fire में दिसंबर मंथ का बया पास अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच चुका है। यह 2025 का लास्ट बया पास है और इसके खत्म होते ही खिलाड़ियों को जनवरी 2026 का पहला Elite Pass देखने को मिलेगा। इसी के साथ गेम में कई विंटर स्पेशल इवेंट्स भी कंफर्म हो चुके हैं, जिनका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

इस आर्टिकल में हम आपको बिना ज्यादा पॉइंट्स, बिल्कुल साफ और एक्सपर्ट लेवल में बताएंगे कि
नेक्स्ट मंथ का बया पास कैसा रहेगा, कौन-कौन से नए इवेंट आ रहे हैं और किस चीज़ पर डायमंड खर्च करना सही रहेगा।

Token Tower Event में Dream Space Evo Legendary Bundle

सबसे पहले बात करते हैं उस इवेंट की जो सबसे ज्यादा डायमंड खाने वाला साबित हो सकता है। गेम में Token Tower Event के जरिए Dream Space Evo Legendary Bundle आने वाला है। यह वही इवेंट है जिसमें टोटल पांच टोकन कलेक्ट करने होते हैं और लक अच्छी रही तो बंडल डायरेक्ट भी मिल सकता है।

Free Fire 2026 First Elite Pass

इस इवेंट में डायमंड खर्च पूरी तरह किस्मत पर डिपेंड करता है। आमतौर पर इसमें 4000 से 6000 डायमंड तक भी लग सकते हैं। यह इवेंट सभी नॉर्मल प्लेयर्स के लिए होगा, किसी भी तरह का अर्ली एक्सेस नहीं रहेगा। हालांकि नंबरिंग सिस्टम को लेकर कई सवाल हैं, लेकिन एक्सपीरियंस के हिसाब से सिर्फ नंबर के लिए स्पिन करना डायमंड वेस्ट हो सकता है।

Free Mission Event: फ्री Surfboard Skin

Token Tower के साथ-साथ एक नया मिशन इवेंट भी आ रहा है, जिसमें सिर्फ आसान टास्क पूरे करके Surfboard Skin फ्री में मिलेगी। इसके साथ कुछ नॉर्मल रिवॉर्ड्स जैसे वाउचर और गन क्रेट्स भी मिलेंगे। स्किन बहुत प्रीमियम नहीं है, लेकिन फ्री मिलने के हिसाब से इसे मिस करना भी सही नहीं होगा।

Winter Prime Gift: फ्री Scythe Skin

विंटर स्पेशल प्राइम गिफ्ट भी कंफर्म हो चुका है। Prime Store के अंदर जाकर प्लेयर्स को एक Scythe Skin बिल्कुल फ्री में क्लेम करने का मौका मिलेगा। यहां किसी तरह के डायमंड या बड़े रिवॉर्ड की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन यह स्किन लिमिटेड टाइम के लिए होगी और चार दिनों तक क्लेम की जा सकेगी।

Faded Wheel Event: नया Emote कितना वर्थ है?

एक नया Faded Wheel Emote Event भी कंफर्म है, जिसमें हल्का एनिमेशन और साउंड वाला इमोट मिलेगा। यह इमोट एवरेज कैटेगरी का है, ना बहुत खास और ना ही बेकार। इसे निकालने में मैक्सिमम लगभग 1082 डायमंड लग सकते हैं, जबकि लक अच्छी रही तो 9 डायमंड में भी मिल सकता है। यह इवेंट 21 दिसंबर को सुबह 4 बजे लाइव होगा।

Step Up Emote Event: Winterland Emotes का धमाका

विंटर थीम पर आधारित Step Up Emote Event इस महीने का सबसे मजेदार इवेंट माना जा रहा है। इसमें कई इमोट्स मिलेंगे, जिनमें एक खास Squad / Group Emote भी शामिल है। यह ग्रुप इमोट लॉबी और सोशल आइलैंड दोनों जगह काफी ओपी लगता है और इसमें म्यूजिक भी दिया गया है।

इसके अलावा कुछ रन-बटन सपोर्ट वाले इमोट्स और कुछ फनी साउंड वाले पुराने इमोट्स भी इस इवेंट में शामिल हैं। यह इवेंट 29 दिसंबर को सुबह 4 बजे लाइव होगा और डायमंड खर्च पूरी तरह लक पर निर्भर करेगा।

January 2026 Elite Pass: पूरा रिव्यू एक नजर में

जनवरी 2026 का Elite Pass विंटर थीम पर बेस्ड है और इस बार डिजाइन थोड़ा अलग रखा गया है। नीचे एक सिंपल कॉलम में पूरे बया पास का सार समझिए:

Elite Pass HighlightsDetails
शुरुआती लेवलFemale Winter Bundle
Free Pass RewardParachute Skin (Level 10)
Mid LevelsBanner, Bike Skin, Loot Box Skin
Gun SkinM1014 (Permanent, Accuracy Boost)
Special ItemAnimated Surfboard
Best RewardLevel 90 Exclusive Emote
Final RewardLevel 100 Male Bundle

इस बया पास का सबसे मजबूत पॉइंट इसका Level 90 वाला इमोट है, जो सोशल आइलैंड में काफी ज्यादा यूज़ होने वाला है। Level 100 का मेल बंडल भी Elite Pass के हिसाब से काफी बैलेंस्ड और अच्छा डिजाइन किया गया है।

January 2026 Elite Pass लेना चाहिए या नहीं?

अगर आप Elite Pass सिर्फ कलेक्शन के लिए लेते हैं, तो यह पास आपको निराश नहीं करेगा। इमोट, मेल बंडल और एनिमेटेड सर्फबोर्ड इसे वर्थ बनाते हैं। बहुत ज्यादा ओपी तो नहीं है, लेकिन Elite Pass के हिसाब से यह एक safe और value-for-money पास माना जा सकता है।

Also Read: Free Fire जनवरी से अप्रैल Bye Pass लीक: नए Evo Guns, Evo Vault Event और OB52 अपडेट