GNM Course Details In Hindi – दोस्तों Medical Field में Career बनाने के लिए वैसे तो आपके पास कई Options है। कई ऐसे Course हैं जिसे करके आप मेडिकल के क्षेत्र में काम कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है GNM का Course। आज के समय जो भी Students नर्स बनकर Hospital में काम करना चाहते हैं और इसी क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते हैं, उनके बीच यह Course काफी Popular है।
दोस्तों इसमें अच्छी बात यह है कि आप इस Course को ट्वेल्थ पास करने के बाद भी कर सकते हैं। दरअसल जिस तेजी से लोग बीमार पड़ रहे हैं उससे अस्पतालों में नर्सों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में एक प्रोफेशनल नर्स की तलाश हर Hospital में रहती है और GNM का Course ऐसा है जिसे करने के बाद आप न सिर्फ एक प्रोफेशनल नर्स बन सकते हैं बल्कि आप किसी भी बड़े अस्पताल में नौकरी कर सकते हैं।
दोस्तों आज के इस पोस्टमें हम GNM Course से जुड़ी वो तमाम बातें जानेंगे जिससे आपको इस Course को करने में काफी हेल्प मिलेगी। तो इस पोस्ट की शुरुआत करें उससे पहले GNM Course से जुड़े उन प्वॉइंट्स को नोट कर लीजिए जिस पर इस लेख में हम आगे डिटेल से बात करने वाले हैं।
- GNM Course क्या है?
- GNM का काम क्या होता है?
- GNM Course में एडमिशन के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?
- GNM Course की एज लिमिट कितनी होती है?
- GNM Course की Course की फी कितनी है?
- GNM Course में एडमिशन कैसे लें?
- GNM Course कितने साल का Course होता है?
- GNM Course का सिलेबस क्या होता है?
- GNM Course कौन कर सकता है?
- GNM Course करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?
तो दोस्तों अगर आप भी GNM का Course करना चाहते हैं और मेडिकल के फील्ड में नर्स बनकर अपना Career बनाना चाहते हैं तो आप यह पोस्टको पूरा अंत तक पढ़ें। तो चलिए इस पोस्टकी शुरुआत अपने पहले पॉइंट से करते हैं और जानते हैं GNM Course क्या है।
- Advertisement -
GNM Course Details In Hindi (GNM Course क्या है)?
दोस्तों अगर आप नर्स बनकर मेडिकल क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते हैं तो GNM का Course आपके लिए सबसे बेहतर है। दोस्तों GNM का मतलब होता है General Nursing & Midwifery (जेनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी)। दोस्तों आज के समय में जो भी नर्स बनना चाहते हैं उनके लिए यह Course सबसे अच्छा होता है।
इस Course के दौरान आपको नर्स से जुड़े तमाम कामों के बारे में बताया जाता है। यानी कि इस Course में आपको बेसिकली यह बताया जाता है कि आप नर्स बनकर अस्पताल में काम कैसे करेंगे और आपको मरीजों से कैसे डील करनी है, उनकी देखभाल कैसे करनी है। मतलब एक नर्स के काम को बहुत ही बारीकी से बताया और सिखाया जाता है। इसके बाद जानते हैं GNM का काम क्या होता है।
GNM का काम क्या होता है?
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं GNM का Course करने के बाद आप नर्स बनते हैं। इस Course को करने के बाद आप किसी भी अस्पताल में काम करते हैं तो आपको मरीजों की देखभाल करनी होती है। दोस्तों GNM का काम कई तरह का होता है जैसे मरीजों की देखभाल करना, उनको सही समय पर दवाई मिले इसका ख्याल रखना, ब्लड टेस्ट, इंजेक्शन देना, मरीजों की रिपोर्ट तैयार करना मसलन मरीजों के भर्ती होने से लेकर उसके डिस्चार्ज होने तक की सारी जिम्मेदारी नर्स की ही होती है।
एक बात याद रहे कि जो काम डॉक्टर का होता है, वह डॉक्टर करते हैं। जैसे ऑपरेशन करना, कौनसी दवाई देनी है, ये सब डॉक्टर बताते हैं, लेकिन उस दवाई को देना और समय पर देना ये सारी जिम्मेदारी नर्स की होती है। इसके बाद जानते हैं एडमिशन के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए।
GNM Course में एडमिशन के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?
दोस्तों अगर आप भी GNM का Course करना चाहते हैं लेकिन आपको यह पता नहीं है कि आपको कौन सा Course करना है तो मैं आपको बता दूं कि इस Course को करने के लिए आपका ट्वेल्थ पास होना जरुरी है। अगर आप ट्वेल्थ पास हैं तो आप इस Course में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन दोस्तों एक बात ध्यान जरूर रखें कि ट्वेल्थ में आपका सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होना जरूरी है।
- Advertisement -
अगर ट्वेल्थ में आपका सब्जेक्ट यह तीनों रहा है तभी आपको GNM के Course में एडमिशन मिलेगा। साथ ही आपको कम से कम फिफ्टी परसेंट मार्क्स होने चाहिए। अगर आप इस क्राइटेरिया को पूरा करते हैं तो आपको आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। इसके बाद जानते हैं एज लिमिट कितनी होती है।
GNM Course की एज लिमिट कितनी होती है?
दोस्तों GNM का Course करने के लिए एज लिमिट भी तय की गई है। यानी कि अगर आपको GNM का Course करना है तो आपकी उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 37 साल। यानी कि अगर आपकी उम्र 17 से 37 साल के बीच है तो आप GNM के Course में एडमिशन ले सकते हैं।
दोस्तों एक बात याद रहे अगर आपकी उम्र 17 साल से कम या 37 साल से ज्यादा है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा और आपको एडमिशन नहीं मिलेगा। इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी उम्र सीमा को जरूर मिलान कर लें। इसके बाद जानते हैं Course की फीस कितनी है।
- Advertisement -
GNM Course की Course की फी कितनी है?
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं Medical Field का कोई भी Course ना तो आसान होता है ना ही उसकी फीस कम होती है। लेकिन फिर भी GNM का Course दूसरे मेडिकल Course के मुकाबले काफी सस्ता है। जबकि जो स्टूडेंट नर्स बनना चाहते हैं और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। लेकिन उनके अंदर अगर टैलेंट है तो वह भी बेहद मामूली फीस पर इस Course को कर सकते हैं।
जहां तक इस Course की फीस की बात है तो अगर आप सरकारी कॉलेज से इस Course को करते हैं तो आपको इस पूरे Course को करने में ज्यादा से ज्यादा 15000 रूपये से 20000 रुपये का खर्च आएगा। जबकि अगर आप प्राइवेट कॉलेज से इस Course को करना चाहते हैं तो उसकी फीस इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं।
कई कॉलेज ऐसे भी होते हैं जो इस Course को करने की लाखों रुपये फीस लेते हैं। वैसे एक अनुमान के मुताबिक प्राइवेट कॉलेज से इस Course को करने की फी 50,000 से लेकर ₹1 लाख तक लग सकते हैं। इसके बाद जानते हैं एडमिशन कैसे लें।
GNM Course में एडमिशन कैसे लें?
दोस्तों अगर आप GNM का Course करना चाहते हैं, लेकिन आपको यह पता नहीं है कि इस Course में एडमिशन कैसे लें तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हमारे देश में कई प्राइवेट और सरकारी कॉलेज हैं, जहां से इस Course को कर सकते हैं। कई कॉलेज ऐसे होते हैं जो इंट्रेंस एग्जाम लेते हैं और मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं।
जबकि कई कॉलेज ऐसे भी हैं जो सिर्फ ट्वेल्थ में आपको मिले मार्क्स के आधार पर ही एडमिशन दे देते हैं। तो आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं एक बार उसकी वेबसाइट पर जाकर चेक जरूर कर लें। उसके बाद जैसे भी उसमें एडमिशन की प्रक्रिया है उसको फॉलो करें। इसके बाद जानते हैं कितने साल का Course होता है।
GNM Course कितने साल का Course होता है?
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि GNM का Course करने के बाद आप मेडिकल के क्षेत्र में नर्स बनकर काम करेंगे। तो दोस्तों नर्स बनना आसान नहीं होता है। इसके लिए बहुत सारी जानकारी और बहुत पेशेंस की जरूरत होती है जिसे सीखने में आपको काफी वक्त लगता है।
वैसे इस Course को करने में तीन साल का वक्त लगता है। यानी कि इस Course को तीन साल में पूरा किया जाता है। इसके बाद जानते हैं सिलेबस क्या होता है।
GNM Course का सिलेबस क्या होता है?
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं कि इस Course को करने में तीन साल का वक्त लगता है तो तीनों साल में आपको अलग अलग सिलेबस की पढ़ाई कराई जाती है। तो चलिए तीनों साल के अलग अलग सिलेबस के बारे में जान लेते हैं।
अगर पहले साल के सिलेबस की बात करें तो इसमें आपको –
- एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी
- माइक्रोबायोलॉजी
- फंडामेंटल्स ऑफ नर्सिंग
- फर्स्ट एड
- कम्युनिटी हेल्थ
- नर्सिंग
- हेल्थ एजुकेशन
- न्यूट्रिशन
- पर्सनल एंड इनवायरमेंटल हाइजीन
- साइकोलॉजी
- सोशियोलॉजी
जबकि दूसरे साल में आपको –
- मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग
- फार्माकोलॉजी
- साइकियाट्रिक नर्सिंग
वहीं तीसरी और आखिरी साल में आपको –
- पेडियाट्रिक नर्सिंग
- एडवांस कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग
- मिडवाइफरी एंड गायनोकोलॉजी
तीनों साल में आपको ये सारे सिलेबस की पढ़ाई करवाई जाएगी। तो आप सिलेबस से ही समझ सकते हैं कि GNM का Course करने के लिए आपका इंट्रेस्ट और हार्डवर्किंग होना कितना जरुरी है। इसके बाद जानते हैं GNM का Course कौन कर सकता है। दोस्तों नॉर्मली सभी को यही लगता है कि नर्सिंग का Course मतलब सिर्फ फीमेल ही कर सकती हैं।
लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है। GNM का Course मेल और फीमेल दोनों कर सकते हैं। जब आप अस्पताल जाते हैं, आपने देखा होगा कि वहां नर्स मेल और फीमेल दोनों होते हैं। हां, यह जरूर है कि इसमें ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं, लेकिन मेल नर्स की भी कमी नहीं है। बड़े – बड़े Hospital में मेल और फीमेल दोनों नर्स होते हैं। तो दोस्तों इस Course को मेल और फीमेल दोनों कर सकते हैं। इसके बाद जानते हैं लास्ट में सैलरी कितनी मिलती है।
Read Also: Cold Calling Meaning In Hindi 2023 | Cold Calling क्या होता है?
GNM Course करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?
दोस्तों आप चाहे किसी भी नौकरी की तैयारी करें उसमें सबसे अहम होता है सैलरी। हर इंसान जानना चाहता है कि वह जिस नौकरी को करने जा रहा है उसमें उसे सैलरी कितनी मिलेगी। तो दोस्तों अगर एक GNM की सैलरी की बात करें तो इसमें आपको सैलरी कितनी मिलेगी।
यह कई बार Hospital पर भी डिपेंड करता है कि आप किस Hospital में काम कर रहे हैं। वैसे एक अनुमान के मुताबिक एक GNM की शुरुआती सैलरी 25000 रूपये से 30000 रुपये प्रति महीने की होती है।
फिर जैसे जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ेगा आपकी सैलरी भी बढ़ेगी। दोस्तों कई नर्स ऐसे भी होते हैं जिनको महीने की सैलरी 70000 से 80000 रुपये तक होती है।
निष्कर्ष
दोस्तों ऊपर इस पोस्ट में हमने GNM Course Details In Hindi (GNM Course क्या है)? के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिस की है अगर आपको कुछ समझ नहीं आया हो या कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके जरूर बताए । और यह जानकारी आपके लिए हेलपफऊलक रही हो तो आप अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें ।